दिल जो भर आया है तो क्या डूब गया….

दिल जो भर आया है तो क्या डूब गया
तेरा कहना ये मेरी जान क्या खूब गया

हमने सोचा था कि ये शजर भी हरे होंगे
क्या पता था कि उनका भी मन ऊब गया

कहां की हसरतें हैं और है रस्ता कहां का
मुसाफ़िर कब कभी मंज़िले मतलूब गया

सितारे तो फ़लक पे चिपके रहते हैं
वो माहताब जो होता था वही डूब गया

उनको तूफानों से हो कोई गिला कैसे
उनका लश्कर तो साहिल पे ही डूब गया

मेरे अख़लाक़ की कीमत कोई ज्यादा न थी
मेरे किरदार के आगे मेरा वजूद गया


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *